रायपुर 7 जून 2026/ Tamil Nadu Farmer: Valluvan from Tamil Nadu brings honor to the country…! UN confers ‘Soil Farmer Hero’ award.
Tamil Nadu Farmer : तमिलनाडु के 58 वर्षीय प्रगतिशील किसान वल्लुवन को मिट्टी संरक्षण और टिकाऊ कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा ‘सॉयल फार्मर हीरो’ सम्मान से नवाजा गया है।
वल्लुवन ने अपने घाटे में चल रहे नारियल के बागान को बहुफसली खेती मॉडल में बदल दिया। उन्होंने खेत में 14 से अधिक प्रकार की फसलें उगाकर कृषि को अधिक लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल बनाया।
इस नवाचार से पानी की खपत कम हुई, किसानों की आय में वृद्धि हुई और मिट्टी की उर्वरता के साथ उसमें कार्बन की मात्रा भी बढ़ी।
एफएओ ने वल्लुवन के प्रयासों को जलवायु-अनुकूल खेती और मृदा संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। उनकी सफलता से अन्य किसानों को भी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त करने की प्रेरणा मिल रही है।
