Tamil Nadu BJP: Big blow to BJP in Tamil Nadu...! After Annamalai, two more senior leaders left the party...speculation of new party intensifies
Tamil Nadu BJP
Share This Article

रायपुर, 07 जून 2026/ Tamil Nadu BJP: Big blow to BJP in Tamil Nadu…! After Annamalai, two more senior leaders left the party…speculation of new party intensifies

Tamil Nadu BJP : तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ घंटों के भीतर ही पार्टी के दो और वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा से किनारा कर लिया। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और अन्नामलाई के संभावित नए राजनीतिक दल को लेकर चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करु नागराजन तथा प्रदेश सचिव सुमति वेंकटेश ने भी भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी।

करु नागराजन ने संकेत दिए हैं कि वह अन्नामलाई के प्रस्तावित नए राजनीतिक दल के साथ जा सकते हैं। उन्होंने अन्नामलाई को निडर और बेबाक नेता बताते हुए कहा कि वे किसी भी व्यक्ति की गलती पर खुलकर सवाल उठाते हैं, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन इस्तीफों से तमिलनाडु भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर असर पड़ सकता है। वहीं अन्नामलाई के अगले राजनीतिक कदम को लेकर राज्यभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।