रायपुर, 07 जून 2026/ Jharkhand Mango Export: Jharkhand’s mangoes making waves abroad! Simdega’s ‘Amrapali’ mangoes shipped to the UK for the first time…farmers’ fortunes shine.
Jharkhand Mango Export : झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के सिमडेगा जिले में उत्पादित प्रसिद्ध ‘आम्रपाली’ आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मिठास बिखेरने जा रहा है। पहली बार 1.5 टन आम की खेप ब्रिटेन (यूके) भेजी गई है, जिससे झारखंड देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जो ताजे फलों का निर्यात कर रहे हैं।
इस ऐतिहासिक पहल के साथ झारखंड ने ताजे फलों के निर्यातक राज्यों की सूची में अपनी जगह बना ली है।उद्यानिकी विभाग और कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘आम्रपाली’ आम अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, खास मिठास, लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इस निर्यात पहल से राज्य के किसानों और महिला उत्पादक समूहों के लिए नए वैश्विक बाजार खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ झारखंड के बागवानी उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि को “लोकल टू ग्लोबल” अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए सराहा है। उनका कहना है कि इससे झारखंड के आम, लीची और अन्य बागवानी उत्पादों के निर्यात को भी नई गति मिलेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
