Tree Plantation: Governor takes a tough stance on the 'Green Raipur Mission'… Meeting held with officials regarding tree conservation… Instructions issued to remove concrete from around the trees.
Tree Plantation
Share This Article

रायपुर, 10 जून 2026/ Tree Plantation: Governor takes a tough stance on the ‘Green Raipur Mission’! Meeting held with officials regarding tree conservation… directives issued to remove concrete from around the trees.

Tree Plantation : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शहर और नया रायपुर में लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई है।

बुधवार को लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक मणिवासगन एस और डीएफओ लोकनाथ पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की अनुमति दी जानी चाहिए।

कंक्रीट हटाने और ट्री गार्ड निकालने पर जोर

राज्यपाल ने शहर में बड़े हो चुके वृक्षों के आसपास लगे ट्री गार्ड हटाने और पेड़ों के चारों ओर बने कंक्रीट ढांचे को हटाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की जड़ों तक पर्याप्त मात्रा में हवा और पानी पहुंचना जरूरी है, तभी उनका समुचित विकास हो सकेगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लगाए गए पौधे जीवित रहें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

उन्होंने अधिकारियों को शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पौधों की जीवित रहने की दर बेहतर करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।