रायपुर 11 जून 2026/ ETrendingIndia / Golden Opportunity for Admission to Army Nursing Colleges, NEET UG Score Will Be Mandatory , सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कोर्स में प्रवेश के लिए महिला उम्मीदवार भारतीय सेना के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगी। पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया NEET UG 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को 10+2 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके अलावा, NEET UG 2026 परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
म्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। हालांकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन करने के संबंध में विस्तृत निर्देश एवं सूचना वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है.
