Musical Talent: Talent from Raipur...! 15-year-old Aradhya Sharma has carved a niche for himself in guitar playing.
Musical Talent
Share This Article

रायपुर, 16 जून 2026/ Musical Talent: Talent from Raipur…! 15-year-old Aradhya Sharma has carved a niche for himself in guitar playing.

Music Talent : प्रतिभा को सही मंच और मार्गदर्शन मिले तो सफलता की राह आसान हो जाती है। इसका जीवंत उदाहरण हैं रायपुर के कोटा निवासी और केंद्रीय विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर के कक्षा 9वीं के छात्र आराध्य शर्मा, जिन्होंने नगर पालिक निगम रायपुर के कला केंद्र में गिटार प्रशिक्षण लेकर संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

महज 15 वर्ष की उम्र में आराध्य शर्मा ने पिछले दो वर्षों के दौरान गिटार वादन में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। शुरुआत में उन्हें गिटार की मूलभूत तकनीकों, कॉर्ड बदलने की गति, ताल-लय बनाए रखने और जटिल धुनों को बजाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन सीखने की लगन और नियमित अभ्यास ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कला केंद्र रायपुर के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आराध्य ने गिटार की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे फिंगर स्टाइल, स्ट्रमिंग पैटर्न, कॉर्ड प्रोग्रेशन, स्केल्स तथा विभिन्न संगीत रचनाओं पर मजबूत पकड़ बना ली। आज वे आत्मविश्वास के साथ कई गीतों और धुनों की प्रस्तुति देने में सक्षम हैं।

संगीत प्रशिक्षण ने केवल उनकी कला को निखारा ही नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और मंच पर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास भी विकसित किया है। आराध्य की सफलता अब अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

आराध्य शर्मा के पिता नवीन शर्मा और माता एकता शर्मा ने अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रायपुर नगर निगम, कला केंद्र और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कला केंद्र ने आराध्य की प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।