PM Modi met Donald TrumpPM Modi met Donald Trump
Share This Article

रायपुर,17 जून 2026/ ETrendingIndia / “PM Modi met Donald Trump : Meeting held during the G-7 Summit in France.” फ्रांस के एवियन शहर में मंगलवार से जी-7 देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस बड़े सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। यहां बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई है।

दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई और देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत करते हुए दिखाई दिए हैं।

आपको बता दें कि दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 16 महीने के बाद हो रही है। यहां दोनों नेता जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जी-7 देशों के अन्य नेताओं ने सम्मेलन में एक साथ ग्रुप फोटो भी खिंचाई है।
दुनिया की नजर इस वक्त फ्रांस के एवियन पर टिकी हैं जहां जी-7 समिट चल रही है।

फ्रांस में जी-7 की समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे और गर्मजोशी से मुलाकात की।

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप मोदी के साथ ही उनके बगल में बैठे। पीएम मोदी और ट्रंप की ये मुलाकात 16 महीने बाद हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में अमेरिका की यात्रा की थी और वहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।


Share This Article