Bureau of Energy Efficiency
Bureau of Energy Efficiency
Share This Article

रायपुर,19 जून 2026/ ETrendingIndia / “BEE Recruitment: Application process begins for multiple posts in Bureau of Energy Efficiency” विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के पदों पर की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

कुल 23 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें संयुक्त निदेशक (तकनीकी), संयुक्त निदेशक (गैर-तकनीकी), उप निदेशक (तकनीकी), उप निदेशक (गैर-तकनीकी), सहायक निदेशक (वित्त) तथा आशुलिपिक के पद शामिल हैं।

आवेदन रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर जमा करना होगा। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 6-12 जून 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी संस्था की वेबसाइट www.beeindia.gov.in में देखी जा सकती है।