राजनांदगांव/भिलाईनगर, 19 जून 2026/ Halba-Halbi Community: The Halba-Halbi community will gather in Rajnandgaon on June 21! IAS officer G.R. Churendra and SFS officer Premlal Sahara will take their oaths… Assembly Speaker Dr. Raman Singh will be the chief guest.
Halba Halbi Samaj : अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को राजनांदगांव के नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्तू राम पवार करेंगे। वहीं, गढ़चिरौली के सांसद डॉ. एन.डी. किरसान अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी वर्ग के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
नई टीम संभालेगी कार्यभार
समारोह के दौरान केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष जी.आर. चुरेंद्र (IAS) तथा महासचिव प्रेमलाल साहरा (SFS) अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। नई टीम समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों के कल्याण और युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लेगी।
सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रथम सम्मेलन में समाज की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत बनाने, युवाओं के मार्गदर्शन, कर्मचारी हितों की सुरक्षा तथा सामाजिक अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए भावी रणनीतियों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। सामाजिक नियमों के विपरीत गतिविधियों को रोकने और समाज में एकता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा होगी।
अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज (Halba-Halbi Community) कर्मचारी प्रकोष्ठ के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में राजनांदगांव पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
