Record Breaker: IPL star Vaibhav Suryavanshi’s explosive feat! Becomes number one by smashing a half-century off just 11 balls—a resounding reply to critics.
Record Breaker
Share This Article

दांबुला, 21 जून 2026/ Record Breaker: IPL star Vaibhav Suryavanshi’s explosive feat! Becomes number one by smashing a half-century off just 11 balls—a resounding reply to critics.

Record Breaker : इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया। वैभव ने महज 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 324.14 रही।

वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रियांश आर्य के साथ उन्होंने 8.5 ओवर में 132 रन की साझेदारी भी की।

गौरतलब है कि फाइनल से पहले वैभव का प्रदर्शन साधारण रहा था और श्रीलंका-ए के खिलाफ एक मुकाबले में उनकी खिलाड़ियों से बहस और धक्का-मुक्की भी हुई थी, जिसके बाद उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई थी। हालांकि फाइनल में उन्होंने बल्ले से जवाब देते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय सीनियर टीम में भी जगह मिली है।