Cable Theft: The accused was caught red handed while stealing cable wire from the bore of the field...! Arrest due to vigilance of villagers and police
Cable Theft
Share This Article

रायपुर, 21 जून 2026/ Cable Theft: The accused was caught red handed while stealing cable wire from the bore of the field…! Arrest due to vigilance of villagers and police

Cable Theft : थाना सिमगा पुलिस ने ग्राम तरपोंगा में खेत के बोर से केबल वायर चोरी करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया केबल वायर, केबल काटने में प्रयुक्त टांगिया तथा बिना नंबर की टीवीएस एक्सएल मोपेड जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरपोंगा निवासी घनश्याम कोसरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून की रात वह अपनी बाड़ी स्थित बोर को बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह बाड़ी पहुंचा तो वहां एक बिना नंबर की पुरानी टीवीएस एक्सएल मोपेड खड़ी मिली। बोर चालू करने पर वह बंद था और जांच में पता चला कि बोर का केबल काट दिया गया है।

इसी दौरान प्रार्थी ने एक व्यक्ति को लगभग 70 मीटर लंबा केबल वायर सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरकर ले जाते हुए देखा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घेराबंदी कर संदेही को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

10,500 रुपये मूल्य का केबल वायर

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्रायल मसीह उर्फ मुकुल निवासी झनकपुर, विश्रामपुर, थाना सिमगा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया लगभग 10,500 रुपये मूल्य का केबल वायर तथा केबल काटने में प्रयुक्त टांगिया बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस एक्सएल मोपेड को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा एवं थाना सिमगा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।