Share This Article रायपुर, 21 जून 2026/ International Yoga Day: Make yoga a part of your daily routine! Contribute to building a healthy society: Chief Minister Vishnudev Sai International Yoga Day : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मबल, अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग वर्तमान समय की आवश्यकता को प्रतिबिंबित करती है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। विश्व ने भारतीय ज्ञान परंपरा और योग की उपयोगिता को स्वीकार किया है। Share This Article Post navigation Rahul Gandhi in Raipur : राहुल गांधी पहुंचे रायपुर…! डॉ. चरणदास महंत और सचिन पायलट ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत…अभनपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत दंतेवाड़ा : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण, पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा