Share This Article

रायपुर. 22 जून 2026/ ETrendingIndia /“Taekwondo: India becomes overall champion, wins 34 gold and 27 silver medals.”नेपाल फेडरेशन एवं पीसीए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नेपाल द्वारा आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने ३४ स्वर्ण पदक और २७ रजत पदक जीतकर भारत को ओवरऑल चैंपियन बनाया है।

नेपाल के पोखरा में 14 जून से 18 जून तक इसका आयोजन किया गया था।प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 स्वर्ण और 27 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेजबान नेपाल दूसरे तथा बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के 61 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन और देश का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के प्रतियोगिता से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

फेडरेशन के अध्यक्ष श्री बाबा पात्रे, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव (मध्य प्रदेश), इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर श्री गणेश सागर, सुश्री रिमझिम गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम के अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।