Share This Article

रायपुर ,23 जून 2026/ ETrendingIndia / Massive fire in Lucknow coaching center: 15 dead, CM Yogi says – will not spare a single responsible person , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीसरे तल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है.

आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए. इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया. बताते हैं कि जब आग लगी तो गेमिंग जोन कुछ स्टूडेंट्स भी मौजूद थे.

इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए. सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना. साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं.

इस बीच पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

इस क्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है.

अग्निकांड की भयावहता को देखते हुए मौके पर मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद , डीजीपी राजीव कृष्ण , डीजी फ़ायर सुजीत पांडेय, सीपी लखनऊ , डीएम लखनऊ आदि पहुंच गए.

सिविल अस्पताल की चार सदस्यीय टीम के साथ ही तीन एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं. सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड संख्या 23 से 30 तक खाली करा लिए गए.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 15 लोगों की मौतों की आशंका जताई. जबकि, लखनऊ केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमीय अग्रवाल के मुताबिक, 15 लोगों की मौत हुई है.

निजी संस्थान का यह ऑफिस अलीगंज में पेट शॉप के ऊपर है. बतात हैं कि सबसे पहले तीसरी मंजिल पर आग लगी. देखते ही देखते आग फैल गई और ऑफिस को चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि उस वक्त ऑफिस में 30 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे. आग लगते ही अफरातफरी मच गई.
बिल्डिंग में काम करने वाले और अन्य लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. इसमें स्टूडेंट्स भी थे. कोई रास्ता नहीं मिला तो बगल से गुजर रहे तार से लटककर नीचे कूदने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ स्टूडेंट्स तार से लटककर नीचे कूद रहे हैं, जबकि इमारत धू-धूकर जल रही है. इसमें 5 लोगों को चोटें भी आई हैं.

जब लपटें थमीं तो बिल्डिंग के अंदर से एक के बाद एक मृतकों के शव बाहर निकाले जाने लगे. अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है.

इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

शाम को सीएम योगी भी घटनास्थल पहुंच गए और जायजा लिया. अग्निकांड की जांच के आदेश दिए गए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना.

आग लगने की घटना के लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भी बिल्डिंग की जांच शुरू कर दी है. बिल्डिंग में कॉमर्शियल गतिविधि की परमिशन थी कि नहीं, आग लगने का कारण क्या रहा? इन बिंदुओं की जांच की जा रही है.