Anganwadi Education: Anganwadi centers are now becoming hubs of learning! The landscape is transforming with 65 new buildings... educational stories adorn the walls... giving a new direction to children's education.
Anganwadi Education
Share This Article

रायपुर, 23 जून 2026/ Anganwadi Education: Anganwadi centers are now becoming hubs of learning! The landscape is transforming with 65 new buildings… educational stories adorn the walls… giving a new direction to children’s education.

Anganwadi Education : जिले में बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त और सीखने के उपयुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जा रहा हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में नवीन आंगनबाड़ी भवनों की आवश्यकता वाले 71 केन्द्रों की सूची प्राप्त होने पर इन भवनों के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत 71 आंगनबाड़ी भवनों में से वर्तमान तक 65 भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष भवनों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से भवनों की दीवारों पर शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री अंकित की गई है। इनमें अंग्रेजी वर्णमाला, अंक, फलों के नाम, महीनों के नाम, प्रमुख त्यौहार, मौसम संबंधी कविताएं तथा अन्य उपयोगी जानकारी शामिल हैं।

इन प्रयासों से बच्चों को प्रभावी शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से माताओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।