Cooperative Week: A major campaign for farmers and women...! Cooperative Week 2026 begins.
Sahkarita Saptah
Share This Article

रायपुर, 24 जून 2026/ Cooperative Week: A major campaign for farmers and women…! Cooperative Week 2026 begins.

Sahkarita Saptah : छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक मनाए जाने वाले सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी है। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि सहकारिता आज किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बन चुकी है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सप्ताह केवल औपचारिक आयोजन न होकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने।


हर जिले तक पहुंचेगा सहकारिता सप्ताह

मंत्री कश्यप ने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों, विकासखंडों और सहकारी समितियों में किया जाए, ताकि किसानों, युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जागरूकता, नवाचार और डिजिटल तकनीक पर फोकस

सहकारिता सप्ताह के दौरान लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ नवाचार, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक विपणन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सफलता की कहानियों को मिलेगी प्राथमिकता

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सहकारिता से लाभान्वित (Sahkarita Saptah) हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, ताकि इसकी वास्तविक प्रभावशीलता सामने आ सके।