Share This Article

रायपुर,24 जून 2026/ ETrendingIndia / “Iran travel plan: Embassy’s advisory to Indians, hold on for a few more days… अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद ईरान की यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों को तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने आवश्यक सलाह दी है।

दूतावास ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हालत में सुधार के बावजूद नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें। साथ ही, दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीयों को भी सतर्क रहने को कहा है।

भारतीय दूतावास ने विज्ञप्ति में लिखा, दूतावास ईरान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजऱ रख रहा है।

हाल के अच्छे डेवलपमेंट और पूरी स्थिति में सुधार को देखते हुए, दूतावास ईरान की यात्रा करने की सोच रहे भारतीय नागरिकों के लिए नीचे दी गई बदली हुई सलाह जारी करना चाहता है। दूतावास ने लिखा, हाल के सुधारों के बावजूद, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

दूतावास ने आगे कहा, जो भारतीय अभी ईरान में हैं और जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, वे सावधानी बरतें, हर समय चौकन्ने रहें, और हालात पर लगातार नजर रखें। वे भरोसेमंद सोर्स से जानकारी लेकर लोकल डेवलपमेंट पर करीब से नजर रखें और हिदायतों का पालन करें।

ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को भारतीय दूतावास में अपनी जानकारी रजिस्टर कराने को कहा गया है। दूतावास ने +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 और ईमेल जारी किया है।

दूतावास ने सलाह ऐसे समय पर जारी की है, जब अमेरिका और ईरान में समझौता होने के बाद भी परमाणु हथियार और मुआवजे को लेकर टकराव दिख रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान परमाणु निरीक्षण करने के लिए सहमत हो गया है, जबकि तेहरान ने ट्रंप के दावों का खंडन किया है।

ट्रंप ने मुआवजे का पैसा अमेरिकी सामग्री पर खर्च करने की बात कही है, जबकि तेहरान इससे भी नाराज है।