Mahatari Vandan Yojana: Good news for the women of Chhattisgarh...! The Mahatari Vandan Yojana portal will reopen.
Mahatari Vandan Yojana
Share This Article

रायपुर, 25 जून 2026/Mahatari Vandan Yojana: Good news for the women of Chhattisgarh…! The Mahatari Vandan Yojana portal will reopen.

Mahatari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही इस योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाएं फिर से आवेदन कर सकेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोर्टल री-ओपनिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और उम्मीद है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर आवेदन पोर्टल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जानकारी दी है कि योजना के विस्तार पर मुख्यमंत्री की सहमति मिल चुकी है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।