रायपुर, 25 जून 2026/ Child Health Campaign: Two drops of polio vaccine starting June 28…! War on diarrhea from July 1… Government’s major health plan for children.
Child Health Campaign : प्रदेश में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, स्टॉप डायरिया अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, 1 जुलाई से स्टॉप डायरिया अभियान और 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संजीव कुमार झा ने कहा कि ये अभियान बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा से सीधे जुड़े हैं और प्रत्येक लक्षित हितग्राही तक शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
अभियान के प्रमुख लक्ष्य
राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस (28 जून)
पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।
स्टॉप डायरिया अभियान (1 जुलाई से)
डायरिया से बचाव और उपचार के लिए ओआरएस और जिंक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 अगस्त)
बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों, शहरी बस्तियों और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
