Chief Minister Helpline 1076
Chief Minister Helpline 1076
Share This Article

रायपुर, 25 जून 2026/ ETrendingIndia / “Chief Minister Helpline 1076: Ramprasad received birth certificate within just one week” मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने पर एक सप्ताह में ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया।

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर निवासी रामप्रसाद साहू ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या का प्रशासन ने मात्र एक सप्ताह में समाधान कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की।

रामप्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी जन्म तिथि 10 जुलाई 1997 होने के बावजूद उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। आवश्यक दस्तावेज होने के बाद भी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होने से उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग एवं प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक सप्ताह के भीतर रामप्रसाद साहू का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दिया।

    रामप्रसाद साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ।