Share This Article

रायपुर 26 जून 2026/ ETrendingIndia /“Raipur: Team of district administration, fire services, municipal corporation, and other departments inspects fire safety and other facilities at coaching centres; notice issued”रायपुर जिला प्रशासन, नगर निगम , अग्निशमन एवं अन्य विभागों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण जारी है.

इस क्रम में कल नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में कृतविद्या कोचिंग सेंटर, जोन 2 क्षेत्र में फुदान और उड़ान कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया और संचालकों को नियमानुसार कड़े निर्देश स्थल पर दिए गए.

जोन 7 क्षेत्र में दिल्लीआईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट कोचिंग सेंटर ,जोन 3 क्षेत्र में आनंद नगर में चाणक्य कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां फायर ऑडिट सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया. वहाँ फायर सेफ्टी सिस्टम, होस पाईप, अलार्म, स्पिंकलर लगा हुआ पाया गया, निकास द्वार में फर्नीचर रखा मिला, सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी.

जोन 3 के शंकर नगर वार्ड 30 में गीतांजलि नगर में इम्पेक्ट कोचिंग सेंटर में निरीक्षण में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला, सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी.

वार्ड 30 शंकर नगर सेक्टर – 1 में क्लेट कोचिंग सेंटर के निरीक्षण में वहाँ लिफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम सुचारु रूप से काम करता नहीं पाया गया और अलार्म सिस्टम बंद पाया गया. सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी.