Tree Plantation and Peepal PlantationTree Plantation and Peepal Plantation
Share This Article

रायपुर, 26 जून 2026/ ETrendingIndia / “Tree Plantation and Peepal Plantation in Nava Raipur: Mr O.P. Choudhary inspected the Sendh Lake area.”आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में सेंध लेक क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का निरीक्षण किया।

श्री चौधरी ने पौधारोपण की प्रगति, पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पौधों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने तथा नवा रायपुर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This Article