रायपुर,27 जून 2026/ ETrendingIndia / Collector conducts surprise inspection of hostels: Superintendent and peon suspended , जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ से पहले छात्रावासों और आश्रमों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह कार्यशैली का परिचय दिया है।
निर्देशों के बावजूद जहां-जहां लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई, वहां कलेक्टर के नेतृत्व में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
25 जून को सुकमा जिले के कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई छात्रावासों और आश्रमों में साफ-सफाई की कमी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा संचालन में उदासीनता जैसी गंभीर खामियां सामने आईं।
जिला प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं प्रभार से पृथक करने जैसी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
साथ ही संस्थाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए वैकल्पिक अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
कन्या आश्रम दुब्बाटोटा सुशीला कवासी, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास दुब्बाटोटा पुनेम हिरमा, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास श्रीमती सविता यादव और प्री मैट्रिक बालक छात्रावास श्री भोजराज ठाकुर के ऊपर कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
