Share This Article

रायपुर 27 जून 2026 / ETrendingIndia / Inspection of Maroda-Tadoki rail section by GM Shri Tarun Prakash: Know why this project is important for Chhattisgarh and Bastar… दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 26 जून को महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा मरौदा से ताड़ोकी रेल सेक्शन का संरक्षा एवं रेल विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया ।

महाप्रबंधक ने मरौदा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के विकासात्मक कार्य, अप्रोच रोड़, आर आर आई, रेलवे स्टेशन परिसर का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की कड़ी में बालोद रेलवे स्टेशन, दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्यों यात्री सुविधाओं में वृद्धि, रेलवे स्टेशनों में सुगम्य प्रवेश आसानी से टिकट लेने, प्रतीक्षालय की व्यवस्था, रेल परिचालन संबंधित, यात्री सुविधा व संरक्षा संबंधित कार्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बालोद रेलवे स्टेशन पर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों चेंबर ऑफ कॉमर्स, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाप्रबंधक से रेल के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।

भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन पर बस्तर क्षेत्र के मीडिया सदस्यों से चर्चा की। रेलवे सुरक्षा बल बैरक में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

ताड़ोकी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गुणवत्ता यात्रियों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने, सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

क्या है मरौदा–ताड़ोकी रेल सेक्शन ?

यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण नई रेलवे परियोजना है। इसका उद्देश्य बस्तर क्षेत्र को राज्य के मध्य भाग से बेहतर रेल संपर्क देना है।

मुख्य जानकारी:

कुल लंबाई: लगभग 140 किलोमीटर।

मार्ग: मरौदा (भिलाई–दुर्ग क्षेत्र) से ताड़ोकी (जिला कांकेर) तक।

मुख्य जिले: दुर्ग, बालोद, कांकेर।

उद्देश्य: बस्तर क्षेत्र के लिए नई रेल कनेक्टिविटी, यात्री एवं माल परिवहन को बढ़ावा देना तथा क्षेत्रीय विकास को गति देना।

प्रमुख स्टेशन (प्रस्तावित/निर्माणाधीन):

मरौदा
गुंडरदेही
बालोद
डौंडी
ताड़ोकी

परियोजना के लाभ:

बस्तर और दुर्ग–रायपुर क्षेत्र के बीच यात्रा समय कम होगा।

लौह अयस्क, इस्पात तथा अन्य औद्योगिक माल के परिवहन में सुविधा मिलेगी।

कांकेर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।