रायपुर, 1 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Weaver Service Centre Recruitment: Direct recruitment announced for 29 posts.” भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत बुनकर सेवा केंद्र, खानापारा (गुवाहाटी) ने 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह भर्ती सामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप ‘C’ के गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पदों के लिए होगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
वरिष्ठ बुनकर, वरिष्ठ छपाईकर, कनिष्ठ सहायक (बुनाई), कनिष्ठ सहायक (प्रसंस्करण), परिचालक (बुनाई) और बढ़ई के पद शामिल हैं।
अंतिम तिथि_
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिन की है। इस संबंध में वेबसाइट www.handlooms.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है.
