रायपुर, 1 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “‘Strawberry Moon’ witnessed across the world…” बीते मंगलवार की रात जून महीने की पूर्णिमा, जिसे ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाता है, दुनिया के कई देशों के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में भी दिखाई दिया।
पश्चिम बंगाल के तेहट्टा से इसकी आकर्षक तस्वीरें सामने आई हैं। ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कोई गुलाबी या लाल रंग का चंद्रमा नहीं होता, बल्कि जून की पूर्णिमा का पारंपरिक नाम है। यह नाम उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों द्वारा जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल पकने के मौसम के कारण दिया गया था।
खगोलविदों के अनुसार, ग्रीष्म अयनांत (21 जून) के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा होने के कारण इस बार चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में क्षितिज के अधिक करीब और अपेक्षाकृत नीचे दिखाई दिया, जिससे उसका दृश्य और भी आकर्षक नजर आया।
