LPG Cylinder Price: Big relief from July 1st...! 19 kg LPG cylinder cheaper by ₹183... find out the new price now.
LPG Cylinder Price
Share This Article

नई दिल्ली, 01 जुलाई 2026/ LPG Cylinder Price: Big relief from July 1st…! 19 kg LPG cylinder cheaper by ₹183… find out the new price now.

LPG Cylinder Price : जुलाई महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 183 रुपये की बड़ी कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं। कटौती के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये हो गई है।

क्यों सस्ता हुआ कमर्शियल LPG?

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन में सुधार और विदेशों से आयातित गैस की खेप (Cargo) भारत पहुंचने की संभावना के चलते गैस की आपूर्ति तेजी से सामान्य हो रही है। इसी वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत दी गई है।

मध्य पूर्व संकट के दौरान लगाया गया था प्रतिबंध

पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होने पर सरकार ने C3 और C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम का उपयोग केवल एलपीजी उत्पादन के लिए आरक्षित कर दिया था। इससे पेट्रोकेमिकल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को गैस की सीमित आपूर्ति मिल रही थी।

अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सप्लाई पर लगाए गए सभी सेक्टोरल प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिससे उद्योगों को फिर से नियमित गैस आपूर्ति मिलने लगेगी।

थोक गैस सप्लाई 50% तक बहाल

मंत्रालय के मुताबिक, युद्ध के दौरान बंद की गई एलपीजी की थोक आपूर्ति अब युद्ध-पूर्व खपत के मुकाबले 50 प्रतिशत तक बहाल कर दी गई है। सप्लाई चेन सामान्य होने से बाजार में गैस की उपलब्धता बढ़ेगी और होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।

घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती केवल 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होगी।