Share This Article रायपुर, 01 जुलाई 2026/ CG Assembly Monsoon Session: Chhattisgarh Assembly Monsoon Session announced…! Find out what will take place in the House from July 13 to 17. CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना और कार्यसूची जारी कर दी है। यह सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिनों के इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें प्रश्नकाल, शासकीय कार्य, वित्तीय मामलों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सदन का पूरा कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चार दिनों तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य होंगे, जबकि अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ निजी संकल्प एवं निजी विधेयकों (अशासकीय कार्य) पर भी चर्चा होगी। 5 दिनों का शेड्यूल 13 जुलाई (सोमवार): प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य14 जुलाई (मंगलवार): प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य15 जुलाई (बुधवार): प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य16 जुलाई (गुरुवार): प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य17 जुलाई (शुक्रवार): प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक) इन मुद्दों पर हो सकता है जोरदार हंगामा इस बार मानसून सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में मंत्र-पाठ, किसानों, युवाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को सामने रखते हुए महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों को सदन से पारित कराने की कोशिश करेगा। दोनों दलों की रणनीति तैयार मानसून सत्र को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सत्र कई अहम मुद्दों और तीखी राजनीतिक बहस का गवाह बन सकता है। Share This Article Post navigation Electricity Tariff : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की नई दरें आज से लागू…! लेट फीस और छूट के नियम भी बदले…यहां देखें Outstanding Players : छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले…! 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों को दी मंजूरी