रायपुर। 01-07-2026 / ETrendingIndia / “Chhattisgarh: Warning of heavy rain and thunderstorm in several districts.”भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने बुधवार शाम जारी तात्कालिक पूर्वानुमान में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली सहित कुछ अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है.
