Bengaluru
Bengaluru
Share This Article

रायपुर, 02 जुलाईं / ETrendingIndia / “Bomb threat to ISRO headquarters in Bengaluru… Premises evacuated” कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल दोपहर बाद आया, जिसकी सूचना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। सावधानी के तौर पर पूरा परिसर खाली करा लिया गया है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वैज्ञानिकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही मुख्यालय में इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया था और सभी लोगों को मुख्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया गया। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। सभी वैज्ञानिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।
जांच एजेंसियों ने शुरुआती जांच में धमकी को फर्जी बताया है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

पूरे परिसर की सुरक्षा को कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इसरो हमेशा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। यहां चंद्रयान, गगनयान और समेत कई महत्वपूर्ण मिशनों पर काम होता है। यह विदेशी खुफिया एजेंसियों की नजर में भी रहती है पिछले दिनों बेंगलुरु के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी मिली थी।