Chhattisgarh
Chhattisgarh
Share This Article

रायपुर, 3 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / “A spell of rain for the next 5 days in Chhattisgarh… Warning of strong winds and lightning in many districts.” मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

इन जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा

राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है।

वहीं बस्तर संभाग सहित कई अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटों में बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा बीजापुर जिले के बड़े बचेली में 15 सेमी रिकॉर्ड की गई।

लोग बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने, अनावश्यक यात्रा टालने तथा तेज हवा और बिजली गिरने के समय सुरक्षित भवन में रहने की सलाह दी है। किसानों और आम नागरिकों से मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है।