Share This Article जांजगीर, 03 जुलाई 2026/ School Timings: Major change in school timings…! Collector issues new order… Check the new timings. School Timing : ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर (शिक्षा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक सभी स्कूल संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दो पालियों में संचालित स्कूलों का नया समय सोमवार से शुक्रवार प्रथम पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शनिवार प्रथम पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक द्वितीय पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक यानी शनिवार को दोनों पालियों के समय की अदला-बदली रहेगी। एक पाली में संचालित स्कूलों का नया समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शनिवार सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को संशोधित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Share This Article Post navigation Amrit Bharat Express : छत्तीसगढ़ को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस…! रायपुर-दुर्ग होकर पहली बार चलेगी ब्रह्मपुर-उधना स्पेशल…देखें पूरा टाइम टेबल CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट मीटिंग की तारीख तय…! 8 जुलाई को होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय