Share This Article

​रायपुर, 06 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Monsoon gathers pace across the country… flight services affected in Mumbai, rain alert issued in several states including Delhi-Jharkhand” देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो गईं। मुंबई में भारी बारिश के कारण विमान परिचालन बाधित हुआ जबकि दिल्ली, केरल, ओडिशा और झारखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश हुई है। इस मानसून में मुंबई पर सबसे तगड़ी मार पड़ी है, जहां रातभर हुई भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे तक विमानों का परिचालन रोकना पड़ा।

हालांकि, मौसम में सुधार के बाद एक घंटे के भीतर हवाई पट्टी पर परिचालन सामान्य कर दिया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में 200 मिमी से अधिक और कुछ जगहों पर 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।

उधर झारखंड में आईएमडी ने 6 से 9 जुलाई तक सभी 24 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची में भारी बारिश होने का अनुमान है