Railway Redevelopment: DRM conducts a surprise inspection at Durg Station...! Strict instructions issued regarding the quality and safety of redevelopment work.
Railway Redevelopment
Share This Article

रायपुर, 08 जुलाई 2026/ Railway Redevelopment: DRM conducts a surprise inspection at Durg Station…! Strict instructions issued regarding the quality and safety of redevelopment work.

Railway Redevelopment : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने बुधवार को रायपुर–दुर्ग रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने रायगढ़–गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस के लोकोमोटिव से यात्रा करते हुए रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और अवसंरचना का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्टेशन री-डेवलपमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मानसून में सुरक्षा पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान DRM ने वर्षा ऋतु को देखते हुए रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और ड्रेनेज सिस्टम का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे परिसर और ट्रैक के आसपास जलभराव की स्थिति न बनने पाए, ताकि रेल परिचालन और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो।

दुर्ग स्टेशन री-डेवलपमेंट की समीक्षा

दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर DRM ने स्टेशन पुनर्विकास (Redevelopment) कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान रेल संचालन और यात्रियों की सुविधाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

इन कार्यों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान DRM ने, ओवरहेड वाटर टैंक निर्माण। पार्सल कार्यालय। बुकिंग कार्यालय। स्टोर-कम-ऑफिस। पार्किंग व्यवस्था। यात्री प्रवेश एवं निकास मार्ग। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट। स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन री-डेवलपमेंट के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा, उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।