Share This Article रायपुर, 08 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Project Come, Let’s Share Happiness”: Smiles on children’s faces, employees’ birthdays made memorable. रायपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं। इसी क्रम में उपअभियंता श्री टिका राम साहू ने नवीन प्राथमिक शाला चरोदा एवं कनिष्ठ अभियंता श्री नरेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र तिल्दा नेवरा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। Share This Article Post navigation Railway Redevelopment : DRM का दुर्ग स्टेशन पर औचक निरीक्षण…! री-डेवलपमेंट कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सख्त निर्देश “पढ़े रायपुर, लिखे रायपुर और …बढ़े रायपुर अभियान ” : नवाचारी शिक्षकों का सम्मान