Tabahi
Tabahi
Share This Article

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Toxic se jaari hua pehla gaana Tabahi… Kiara aur Yash ke beech dikhi zabardast chemistry सिनेप्रेमियों को अगर किसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वह साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है।

जैसे-जैसे इस बहुचर्चित फिल्म की रिलीज का समय करीब आ रहा है, ठीक वैसे-वैसे मेकर्स की तरफ से इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट दिए जा रहे हैं।

अब टॉक्सिक का पहला गाना तबाही रिलीज किया कर दिया गया है, जिसमें यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

टॉक्सिक का सॉन्ग तबाही पहले मेकर्स की तरफ से अनाउंस कर दिया गया था। इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर भी काफी बवाल मचा था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के चलते इसको रिलीज नहीं किया गया था। अब टॉक्सिक का तबाही गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसकों हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश किया गया है।

फिल्म के इस गीत में अभिनेता यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इंटीमेट रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गीत को रिलीज करने की जानकारी टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसमें लिखा गया है- सही और गलत के विचारों से परे, एक मैदान है। मैं आपसे वहीं मिलूंगा- रूमी।

इस तरह से मेकर्स की तरफ से टॉक्सिक का ये फर्स्ट सॉन्ग रिलीज किया गया है। कियारा और यश के अलावा इसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की झलक भी देखने को मिल रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस मूवी में किसी गैंगस्टर की ग्रुप का हिस्सा बनीं हैं।

तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें यश, कियारा के अलावा हुम कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।