Spa Center Inspections: Major police crackdown on spa centers in Raipur! Surprise raids conducted at 10 centers; CCTV footage, registers, and staff were inspected.
Spa Center Checking
Share This Article

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ Spa Center Inspections: Major police crackdown on spa centers in Raipur! Surprise raids conducted at 10 centers; CCTV footage, registers, and staff were inspected.

Spa Center Checking : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों का अचानक निरीक्षण किया गया, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी स्पा सेंटर शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं और वहां किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं चल रही है।

दस्तावेजों की गहन जांच

यह विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। संयुक्त टीम में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी दस्तावेज अद्यतन रखने, आगंतुकों का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने तथा सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वैधानिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई।

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यदि किसी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।