Share This Article रायपुर, 10 जुलाई 2026/ Harsh Goenka Viral Post: This unique idea from Japan should be implemented in India too…! Harsh Goenka’s post goes viral… sparks a debate on social media. Harsh Goenka Viral Post : आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने जापान की एक कथित परंपरा का जिक्र करते हुए सुझाव दिया कि भारत में भी फल और सब्जियों की पैकेजिंग पर उन्हें उगाने वाले किसान की तस्वीर लगाई जानी चाहिए, ताकि ग्राहकों और किसानों के बीच भरोसा और जुड़ाव बढ़े। हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जापान में फल और सब्जियों के डिब्बों पर उन्हें उगाने वाले किसान की तस्वीर होती है। उनके अनुसार, इससे खरीदार अपने भोजन के पीछे मेहनत करने वाले व्यक्ति को पहचान पाते हैं और उत्पाद के प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने इसे भारत के लिए भी अपनाने योग्य विचार बताया। यूजर्स ने दावे पर उठाए सवाल हालांकि, गोयनका की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इस पहल को किसानों के सम्मान और पारदर्शिता की दिशा में अच्छा कदम बताया, जबकि कई यूजर्स ने इस दावे की सत्यता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी की कि उन्हें जापान में ऐसी व्यवस्था कभी देखने को नहीं मिली। वहीं चित्रलेखा नाम की एक यूजर ने लिखा कि वह पिछले वर्ष जापान गई थीं और वहां के सुपरमार्केट में उन्हें फलों और सब्जियों पर किसानों की तस्वीरें नहीं दिखीं। कुछ यूजर्स ने राजनीति से भी जोड़ा पोस्ट पर कुछ प्रतिक्रियाएं राजनीतिक भी रहीं। एक यूजर ने टिप्पणी की कि भारत में कई राजनेता खुद को किसान बताते हैं, ऐसे में इस तरह की व्यवस्था लागू करना अलग तरह की बहस को जन्म दे सकता है। वायरल हो रही है पोस्ट हर्ष गोयनका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक ओर कई लोग इसे किसानों को पहचान दिलाने वाला सकारात्मक सुझाव बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसके तथ्यात्मक पहलुओं पर सवाल उठा रहे हैं। In Japan, fruit and vegetable boxes include a photo of the farmer who grew them. This simple idea adds a personal touch, letting shoppers see the real people behind their food and creating trust and connection.A good idea for us to adopt. pic.twitter.com/kb9LVDpHwW— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 10, 2026 Share This Article Post navigation बिना एक रुपया खर्च किए जेब में पड़ी है… 5 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी… ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये नियम भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता… 15 जुलाई से लागू : कार इंपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव