Wildlife smuggling network busted
Wildlife smuggling network busted
Share This Article

रायपुर,13 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Wildlife smuggling network busted: Over 440 endangered/protected wild animals and 15 kg ivory seized; 33 arrested” खुफिया जानकारी के आधार पर गैर-कानूनी वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पूरे देश में चलाए गए अभियानों की एक श्रृंखला में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देश भर में समन्वित अभियानों के दौरान 440 लुप्तप्राय/संरक्षित वन्यजीवों और लगभग 15 किलोग्राम हाथीदांत की वस्तुओं और हाथीदांत को जब्त किया है; और वन्यजीव तस्करी में शामिल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

10.07.26 को, डीआरआई के अधिकारियों ने राजस्थान के सुजानगढ़ के पास हाथीदांत के गैर-कानूनी व्यापार में शामिल लोगों को पकड़ा।

इस अभियान के परिणामस्वरूप लगभग 11 किलोग्राम हाथीदांत बरामद और जब्त किया गया। चार लोगों को पकड़ा गया और जब्त किए गए हाथीदांत के साथ वन विभाग को सौंप दिया गया, ताकि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

हाथीदांत के आयात और निर्यात पर है रोक

भारतीय हाथी (एलीफस मैक्सिमस) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत सूचीबद्ध है, जो हाथियों और उनसे प्राप्त उत्पादों के व्यापार पर रोक लगाता है। विदेश व्यापार नीति के तहत हाथीदांत के आयात और निर्यात पर रोक है।

हाथीदांत से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां ज़ब्त

इससे पहले, हावड़ा में डीआरआई अधिकारियों ने दो लोगों को पकड़ा और हाथीदांत से बनी देवी-देवताओं की दो मूर्तियां ज़ब्त कीं; शक है कि इन्हें बांग्लादेश से तस्करी करके भारत में लाया गया था।

मैसूर (कर्नाटक) में एक और अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने 4 किलो हाथीदांत ज़ब्त किया और इसके अवैध व्यापार में शामिल तीन लोगों को पकड़ा ।

7-8 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर वन्यजीवों की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

कई वन्यजीव प्रजातियां बरामद

अभियान के दौरान, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में शामिल कई वन्यजीव प्रजातियों को बरामद और बचाया गया, जिनमें 15 स्लो लोरिस, 2 बिंटुरोंग, 28 स्टार कछुए, 6 इजिप्शियन गिद्ध और 2 शिकरा पक्षी शामिल थे।

कुछ अन्य मामलों में, डीआरआई ने बैंकॉक, कुआलालंपुर और कोलंबो से आने वाले यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के जरिए भारत में संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी की कई कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम किया है।

इनमें एल्बिनो रेड-ईयर्ड कछुआ, हाइपो जीरो बियर्डेड ड्रैगन, अफ्रीकन स्पर्ड कछुआ, बोर्नियो अजगर, ग्रीन इगुआना, मैंग्रोव मॉनिटर छिपकली, अर्जेंटीना की काली और सफेद टेगु, गोएल्डी मार्मोसेट, पीले गाल वाले गिब्बन, इंडोनेशियाई नीली जीभ वाली स्किंक, सियामांग गिब्बन, ऊनी बंदर, सिल्वरी लुटुंग, पीले पेट वाला बॉल पायथन, पेस्टल बॉल पायथन जैसी प्रजातियों को जब्त किया गया और बचाया गया है।

बेंगलुरु, वारंगल, पुणे, सूरत, चेन्नई, कोलकाता, त्रिची, मदुरै, श्रीकाकुलम, होजई (असम), राजस्थान, मैसूर और हावड़ा में डीआरआई द्वारा चलाए गए समन्वित अभियानों में पैंगोलिन के शल्क, तेंदुए की खाल, सीहॉर्स से बनी चीजें, रेड सैंडर्स और गिब्बन, छिपकली, कछुए, पक्षी, गिलहरी, सांप, रेड सैंड बोआ जैसी संरक्षित प्रजातियों के वन्यजीव उत्पाद जब्त और बरामद किए गए।