FIFA World Cup: War of words intensifies ahead of the Spain-France semi-final.
FIFA World Cup
Share This Article

रायपुर, 14 जुलाई 2026/ FIFA World Cup: War of words intensifies ahead of the Spain-France semi-final.

FIFA World Cup : फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल में जगह बनाने की इस बड़ी भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कोचों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।

दोनों टीमें एक-दूसरे को मजबूत बता रही हैं, लेकिन मैदान पर आत्मविश्वास दिखाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं।

20 साल बाद विश्व कप में फिर आमना-सामना

विश्व कप इतिहास में 20 साल बाद स्पेन और फ्रांस की भिड़ंत हो रही है। 2006 विश्व कप में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था।

हालांकि हाल के वर्षों में स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। उसने यूरो 2024 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-1 और पिछले वर्ष यूईएफए नेशंस लीग के सेमीफाइनल में 5-4 से हराया था।

‘हम किसी से नहीं डरते’

स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल ने कहा कि उनकी टीम फ्रांस या उसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे से नहीं डरती। उन्होंने कहा कि पिछली दो भिड़ंत में स्पेन जीत चुका है और इस बार भी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

फ्रांस ने कहा- जाल में नहीं फंसेंगे

फ्रांस के डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे ने स्पेन के बयानों को “माइंड गेम” बताते हुए कहा कि उनकी टीम इस जाल में नहीं फंसेगी और पूरा ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर रहेगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।