रायपुर, 15 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / ” ‘Project Dhadkan’: Free Heart Check-ups Conducted for 691 Children; 1.49 Lakh Children Screened So Far” मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम-बी ने शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, मुंद्रा में 82 बच्चों, आरंग टीम-बी ने शासकीय माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र, कोटराभाठा में 173 बच्चों, धरसींवा टीम-बी ने शासकीय प्राथमिक शाला, मानाबस्ती भाटापारा में 59 बच्चों, तिल्दा टीम-बी ने माध्यमिक शाला भीमबौरी एवं उच्चतर शाला भीमबौरी में 139 बच्चों, अर्बन टीम-ए ने शासकीय माध्यमिक शाला डुंडा में 101 बच्चों तथा अर्बन टीम-डी ने बिरगांव आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 एवं 21 में 137 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। पूरे जिले में कुल 691 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन
इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में कुल 1 लाख 49 हजार 2 सौ 30 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार व प्रबंधन एवं 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।
