Share This Article रायपुर, 16 जुलाई 2026/ Sonam Wangchuk Hunger Strike: Food vlogger’s video goes viral amidst Sonam Wangchuk’s hunger strike…! People call it ‘insensitive’. Sonam Wangchuk Hunger Strike : जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच जंतर-मंतर से एक फूड व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद कंटेंट की टाइमिंग और संवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि अनशन के 18वें दिन कंटेंट क्रिएटर आयुष सप्रा ने जंतर-मंतर पहुंचकर वहां स्वयंसेवकों और समर्थकों के लिए बनाए गए भोजन का वीडियो बनाया। वीडियो में वह अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते हुए कहते हैं, “सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर के खा रहे हैं।” इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें समोसे और चटनी देखकर सोनम वांगचुक को “छेड़ने” का मन हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे असंवेदनशील बताया। कुछ लोगों का कहना है कि जिस जगह एक व्यक्ति अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हो, वहां भोजन की समीक्षा करना और इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि स्वयंसेवकों के लिए भोजन की व्यवस्था दिखाना अपने आप में असामान्य नहीं है और इसे अलग नजरिए से भी देखा जा सकता है। इस बीच, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों की ओर से इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और केंद्र सरकार के रुख पर सवाल उठाए जा रहे हैं। Food vlogger Aayush Sapra visited Sonam Wangchuk’s hunger strike site to review the food. pic.twitter.com/07dMQfb7w6— Mohit Chauhan (@mohitlaws) July 14, 2026 Share This Article Post navigation Independence Day 2026 : 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला…! ASI का बड़ा आदेश…जानिए वजह Third Language Policy : सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी…! क्लास 9 से तीसरी भाषा अनिवार्य न करें…बच्चों पर बढ़ेगा दबाव