Bilaspur School Holiday: Rain wreaks havoc in Chhattisgarh...! School holidays declared in Bilaspur... rivers and streams in spate.
Bilaspur School Holiday
Share This Article

रायपुर, 17 जुलाई 2026/ Bilaspur School Holiday: Rain wreaks havoc in Chhattisgarh…! School holidays declared in Bilaspur… rivers and streams in spate.

Bilaspur School Holiday : छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बारिश के कारण कई निचले इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।