Raipur Consumer Court: Major setback for Maruti Suzuki... Ordered to replace Grand Vitara... Company says it will challenge the verdict.
Raipur Consumer Court
Share This Article

रायपुर, 18 जुलाई/ Raipur Consumer Court: Major setback for Maruti Suzuki… Ordered to replace Grand Vitara… Company says it will challenge the verdict.

Raipur Consumer Court : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आए एक अहम उपभोक्ता मामले में ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मारुति सुजुकी इंडिया को बड़ा झटका दिया है। आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता की Grand Vitara को नई E20-कम्पैटिबल कार से बदलने या वाहन की पूरी कीमत लौटाने का आदेश दिया है। हालांकि, कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह इस फैसले को उच्च मंच पर चुनौती देगी।

क्या है पूरा मामला?

रायपुर निवासी डॉ. प्रेमराज देवता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 2023 मॉडल मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ज़ेटा प्लस में E20 पेट्रोल भरवाने के बाद बार-बार इंजन संबंधी समस्याएं आने लगीं। शिकायत के अनुसार, गाड़ी कई बार बीच रास्ते बंद हो गई, फ्यूल टैंक की सफाई करानी पड़ी और बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़े।

सुनवाई के बाद आयोग ने माना कि वाहन E20 ईंधन के अनुरूप नहीं था, जबकि ग्राहक को ऐसा बताया गया था। आयोग ने इसे सेवा में कमी (Deficiency in Service) और अनुचित व्यापारिक व्यवहार (Unfair Trade Practice) माना।

आयोग का आदेश

आयोग ने मारुति सुजुकी को निर्देश दिया कि, शिकायतकर्ता की कार को नई E20-कम्पैटिबल कार से बदला जाए या वाहन की खरीद राशि वापस की जाए। साथ ही ₹1 लाख मानसिक प्रताड़ना और ₹10,000 मुकदमे का खर्च भी अदा किया जाए।

मारुति सुजुकी का जवाब

मारुति सुजुकी इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि संबंधित वाहन E20 ईंधन के लिए पूरी तरह उपयुक्त था, जैसा कि ओनर मैनुअल में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है।

कंपनी का दावा है कि, वाहन से लिए गए ईंधन के नमूने में मिलावट के सबूत मिले हैं। आयोग ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इसलिए कंपनी कानून के तहत सक्षम उच्च मंच पर इस आदेश को चुनौती देगी।

क्यों अहम है यह फैसला?

यह मामला देश में E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर सामने आए शुरुआती बड़े उपभोक्ता विवादों में से एक माना जा रहा है। ऐसे समय में जब सरकार E20 ईंधन के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, यह फैसला ऑटोमोबाइल कंपनियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।