Share This Article रायपुर, 23 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली का नेतृत्व किया। यह आयोजन राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। फिट इंडिया से विकसित भारत का आह्वान डॉ. मांडविया ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण स्वस्थ नागरिकों से ही संभव है। उन्होंने सभी भारतीयों से प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान से जुड़कर नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। साइकिलिंग से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है, प्रदूषण कम होता है और यातायात का दबाव भी घटता है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी माध्यम है। प्रवासी भारतीयों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह रैली में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेल मंत्री ने उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया भर में बसे भारतीय फिट इंडिया अभियान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्लासगो में वे भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। Share This Article Post navigation FIFA World Cup 2026 के बाद फुटबॉल जगत को बड़ा झटका…! इंग्लैंड के महान खिलाड़ी केविन कीगन का निधन Indian Hockey : तीन दशक बाद दोहराएगा इतिहास…! मां के नक्शेकदम पर विश्व कप में उतरेगा भारत का बेटा