IITIIT
Share This Article

रायपुर, 25 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ) IIT (ISM) धनबाद ने IIT ISM भर्ती 2026 के तहत एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय नागरिकों के साथ-साथ पात्र विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

कुल 60 पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती के अनुसार कुल 60 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें 24 पद अनारक्षित (UR), 9 पद अनुसूचित जाति (SC), 5 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ( https://fr.iitism.ac.in ) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Share This Article