Durg South Bihar Express
Durg South Bihar Express
Share This Article

रायपुर 30 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / श्रावणी मेला के अवसर पर बाबाधाम के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मनकठा रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दी गई है ।

विवरण इस प्रकार है –

👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 04.11 बजे पहुंचेगी तथा 04.13 बजे रवाना होगी ।

👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 22.37 बजे पहुंचेगी तथा 22.39 बजे रवाना होगी ।