Digital India Mission: Digital India has transformed the face of the country! Finance Minister OP Choudhary says CSCs are the true architects of the digital revolution.
Digital India Mission
Share This Article

रायपुर, 31 जुलाई। Digital India Mission : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) इस डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार बनकर देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाएं पहुंचा रहे हैं। वे रायपुर में आयोजित CSC के ’17 Years of Progress with Purpose’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उत्कृष्ट CSC संचालकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले CSC संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ के 38 हजार से अधिक CSC संचालक तीन करोड़ नागरिकों तक सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

डिजिटल इंडिया बना दुनिया के लिए मिसाल

ओपी चौधरी ने कहा कि वर्ष 2015 में शुरू हुआ डिजिटल इंडिया मिशन आज भारत को डिजिटल भुगतान, UPI और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल कर चुका है। JAM (जनधन-आधार-मोबाइल) और DBT व्यवस्था के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है।

‘अंजोर विजन-2047’ पर भी जोर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ के माध्यम से विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

CSC नेटवर्क होगा और मजबूत

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं को CSC से जोड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर डिजिटल अधोसंरचना विकसित करेगी, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।