Share This Article रायपुर, 31 जुलाई। South Bihar Express Restored : श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की विशेष पहल पर आंशिक रूप से रद्द की गई 13287/13288 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्ण मार्ग पर बहाल (रिस्टोर) कर दिया गया है। अब यह ट्रेन पूरे अगस्त (सावन) माह में अपने प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लिया गया फैसला रेलवे के अनुसार, पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन को दुर्ग–राउरकेला–दुर्ग के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया था। लेकिन सावन में बड़ी संख्या में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को देखते हुए यह निर्णय वापस लिया गया। इन तारीखों पर बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 6, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को चांडिल–कांद्रा–सीनी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 7, 14, 21 और 28 अगस्त 2026 को अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी। हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ रेलवे का कहना है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों और अन्य यात्रियों को श्रावणी मेले के दौरान निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। Share This Article Post navigation Digital India Mission : डिजिटल इंडिया ने बदली भारत की तस्वीर…! वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- CSC हैं डिजिटल क्रांति के असली सूत्रधार Stop Accident : नाबालिगों के वाहन चलाने पर प्रशासन सख्त…, दोबारा गलती पर पालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई