LPG Price Cut: Commercial gas cylinder cheaper by ₹202...! Big relief for hotels and restaurants... New prices effective from today.
LPG Price Cut
Share This Article

नई दिल्ली, 01 अगस्त। LPG Price Cut : महंगाई के बीच होटल, रेस्तरां और फूड सर्विस सेक्टर के लिए राहत भरी खबर आई है। 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। नई दरें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

दिल्ली और कोलकाता में नई कीमतें

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में ₹202 की कटौती के बाद नई कीमत ₹2,728 है। कोलकाता में ₹209 की कटौती के बाद नई कीमत ₹2,872.50 है। अन्य शहरों में भी स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत के आधार पर कीमतें बदली गई हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

इस बार राहत केवल 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर मिली है। 14.2 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुरानी दरों पर सिलेंडर मिलेगा।

लगातार दूसरी बार मिली राहत

पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ने से कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो गए थे। अब लगातार दूसरी बार कीमतों में कटौती से कारोबारियों को राहत मिली है।

होटल-रेस्तरां और कैटरिंग सेक्टर को होगा फायदा

कमर्शियल LPG का सबसे ज्यादा उपयोग होटल, रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग व्यवसाय में होता है। कीमत घटने से इन कारोबारों की संचालन लागत कम होगी, जिससे मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।

कीमतें क्यों घटीं?

जानकारों के अनुसार भारत ने हाल के महीनों में अमेरिका समेत अन्य देशों से स्पॉट आधार पर LPG आयात बढ़ाया है। इससे आपूर्ति मजबूत हुई और अंतरराष्ट्रीय दबाव कम होने के कारण कीमतों में राहत देखने को मिली।